फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2026 Date Register To Check Rajasthan Board Intermediate Marksheet

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट नहीं कर रही काम? यहां से एक क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट

Tue, 31 Mar 2026 10:01 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:01 AM IST
सार

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी हो गया है। विद्यार्थी अब अपनी मार्कशीट अमर उजाला की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। 

यहां देखें रिजल्ट



 

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2026 Date Register To Check Rajasthan Board Intermediate Marksheet
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने आज सुबह 10 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हेवी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है। अगर आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है, तो चिंता न करें। आप अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन



यहां देखें रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • 'RBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।


यहां देखें रिजल्ट

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण/परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

बेटियों ने लहराया परचम

राजस्थान बोर्ड 12वीं के जारी हुए परिणामों में इस बार 97.52% कुल छात्र पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणीवार प्रदर्शन की बात करें तो प्रथम श्रेणी में बाजी मारने वालों की संख्या काफी अधिक रही है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं।

इस साल फिर बेटियों ने लड़कों को पछाडा़, जहां छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

RBSE 12th Result 2026 Date Register To Check Rajasthan Board Intermediate Marksheet
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

विज्ञान संकाय (Science): 97.52% रहा पास प्रतिशत
विज्ञान संकाय में इस वर्ष कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्रों ने परीक्षा दी। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है। खासतौर से प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी उत्साहजनक है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं। प्रदर्शन के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है; जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार सफलता हासिल की है।

आर्ट्स संकाय (Arts): सबसे अधिक परीक्षार्थियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन
कला संकाय (Arts) में सबसे अधिक 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए। इस संकाय का कुल परिणाम 97.54% रहा, जो तीनों संकायों में काफी प्रतिस्पर्धी है। यहां छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है; 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जबकि प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या 1,56,818 रही। पास प्रतिशत की बात करें तो छात्राओं ने 98.20% और छात्रों ने 96.68% अंक प्राप्त किए हैं।

कॉमर्स संकाय (Commerce): कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नतीजे घोषित

वाणिज्य संकाय (Commerce) में इस वर्ष कुल 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया है। इस वर्ष प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या 13,976 रही, जबकि 8,096 छात्राओं ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।
 

यहां देखें रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed