RBSE 12th Result 2026 Live: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा; पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"69c9ef466a4df673ce0c0a4b","slug":"rbse-12th-result-2026-live-rajasthan-board-12th-intermediate-result-kab-ayega-rajeduboard-rajasthan-gov-in-2026-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Result 2026 Live: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा; पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
खास बातें
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega date time Live Updates, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड कल यानी 31 मार्च 2026 को 10 बजे 12वीं (Arts, Science और Commerce) का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए आपको पंजीकरण करना होगा। छात्र अपना रिजल्ट केवल रोल नंबर की सहायता से देख सकेंगे।
विज्ञापन
RBSE 12th Result Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:05 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: बोर्ड ने भी किया कंफर्म
राजस्थान बोर्ड ने ट्ववीट कर आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 12वीं के नतीजे कल सुबह 10 बजे जारी होंगे।
राजस्थान बोर्ड :- -12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #12thclassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 30, 2026
03:00 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2025: पहली बार मार्च में जारी हो रहा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मई/जून/जुलाई के महीने में नतीजे जारी करता आया है। यह पहली बार है जब रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों में इन तिथियों पर जारी हुआ रिजल्ट:- 2025 - 22 मई, 2025
- 2024 - 20 मई, 2024
विज्ञापन
01:49 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित हुईं। तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) |
| कक्षा | 12वीं |
| परीक्षा अवधि | 12 फरवरी से 11 मार्च |
| परीक्षा केंद्रों की संख्या | 6194 |
| परीक्षा पाली | एकल पाली |
| पंजीकृत परीक्षार्थी | लगभग 9,10,009 |
| परिणाम | 31 मार्च, 2026 सुबह 10 बजे |
01:15 PM, 30-Mar-2026
Rajasthan Board 12th Result: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
- अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
12:44 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। यह परीक्षा आमतौर पर सितंबर महीने में आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों का एक साल खराब होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 kab ayega: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस घोषणा के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..
12:25 PM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: कल जारी हो सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम कल यानी 31 मार्च को घोषित किया जा सकता है। अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसमें शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड के चेयरमैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..
यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..
11:27 AM, 30-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 Live: मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर देखें
- रोल नंबर
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषय (Subjects) के नाम
- स्कूल का नाम
- थ्योरी (लिखित परीक्षा) के अंक
- प्रैक्टिकल के अंक
- कुल प्राप्त अंक
- अधिकतम अंक
- रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
- डिवीजन
10:12 AM, 30-Mar-2026

कमेंट
कमेंट X