फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2022 for Science and Commerce Declared at rajeduboard.rajasthan.gov.in Check Sarkari

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का परिणाम, यहां देखें

Wed, 01 Jun 2022 02:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 02:47 PM IST
सार

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले ही छात्रों के लिए खुशबर दी है। अगर कोई छात्र परीक्षा में अपने अंकों से असंतुष्ट है तो वह कॉपी रीचेकिंग करवा सकता है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स का परिणाम का हर अपडेट यहां पढ़ें- Rajasthan Board Results 

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2022 for Science and Commerce Declared at rajeduboard.rajasthan.gov.in Check Sarkari
Rajasthan Board Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE, Ajmer) ने आज बुधवार 1 जून, 2022 को कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स संकाय की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। अब छात्र अपना परिणाम  2022 के परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने की सभी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


RBSE 12th Result Out Live: इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन


 

Rajasthan Board 12th Result: इन तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन  24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया था। वहीं, आरबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की थी। आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 30 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

RBSE 12th Result Out Live: यह रहा सफलता प्रतिशत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में साइंस संकाय में  96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 
 

Rajasthan Board 12th Result: इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए यहां दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे  कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के साइंस या कॉमर्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  

RBSE 12th Result 2022: छात्रों को मिलेगी रीचेकिंग की सुविधा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले ही छात्रों के लिए खुशबर दी है। अगर कोई छात्र परीक्षा में अपने अंकों से असंतुष्ट है तो वह कॉपी रीचेकिंग करवा सकता है। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूनर्मूल्यांकन का फॉर्म भरना होगा और 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Rajasthan Board result: इतने छात्र हुए सफल

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं विज्ञान के संकाय में कुल 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में कुल 26 हजार 346 ने सफलता प्राप्त की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed