फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ratan Tata donates 66% of his earnings, scholarships & Fellowships given by Tata for the students

Ratan Tata: कमाई का 66% जाता है चैरिटी में, छात्रों के कल्याण के लिए टाटा की तरफ से दी जाती हैं ये स्कॉलरशिप्स

Thu, 10 Oct 2024 07:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

Tata Scholarships: टाटा ग्रुप की ओर से मेधावी छात्रों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कई स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजनाएं संचालित की जाती हैं। ग्रुप छात्रों की विदेश जाकर पढ़ाई करने में भी मदद करता है।
 

विज्ञापन
Ratan Tata donates 66% of his earnings, scholarships & Fellowships given by Tata for the students
टाटा की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Ratan Tata Net Worth: टाटा समूह अपने उद्योग के अलावा चैरिटी के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। रतन टाटा (Ratan Tata) के नेतृत्व में समूह ने अविश्वसनीय तरक्की हासिल की। रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 1937 से लेकर 2024 तक के सफर में रतन टाटा ने कई ऐसे काम किए जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान कर देते थे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा होल्डिंग कंपनी के तहत कमाई का 66 प्रतिशत हिस्सा दान किया जाता था। टाटा ग्रुप छात्रों और रिसर्च स्कॉलर के लिए कई योजनाएं संचालित करता है। ग्रुप छात्रों को 12वीं के बाद स्कॉलरशिप देकर पढ़ाई के लिए विदेश जाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कि टाटा ग्रुप की ओर से मेधावी छात्रों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कितनी स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजनाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Capital Pankh Scholarship: टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6 से 12वीं के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को 60 फीसदी नंबर हासिल करने होते हैं। छात्र के परिवार की आय 4 लाख रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पात्र छात्रों को 75000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। सामान्य और प्रोफेशनल दोनों कोर्स के स्टूडेंट्स को इस योजना में शामिल किया गया है।

Tata Steel Millennium Scholarship: टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप

प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए टाटा समूह की ओर से टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप दी जाती है। यह योजना कंपनी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए हैं। इसमें शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। 50 हजार रुपए की राशि पात्र छात्रों को ग्रुप की ओर से पढ़ाई के लिए दी जाती है।

TATA Scholarship: टाटा स्कॉलरशिप

इस योजना के जरिए मेधावी छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलता है। योग्य स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। ग्रुप अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करीब 20 भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 3 करोड़ रुपये स्कॉलरशिप देता है। इसमें ग्रेजुएशन की पूरी फीस और हॉस्टल का खर्च शामिल होता है। इस योजना के तहत छात्र का एडमिशन कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में होना चाहिए।

Tata Innovation Fellowship:टाटा इनोवेशन फेलोशिप

शोध को बढ़ावा देने के लिए टाटा इनोवेशन फेलोशिप योजना के तहत चयनित भारतीय कैंडिडेट को 25000 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। टाटा ग्रुप की ओर से संचालित की जाने वाली सभी फेलोशिप और छात्रवृति योजनाओं के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। चयन के बाद छात्रों को इसका लाभ दिया जाता है।

जम्मू -कश्मीर के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति

2019 में, टाटा ट्रस्ट्स ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के डीएड और बीएड छात्रों के लिए एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया, ताकि शिक्षण को करियर के रूप में अपनाया जा सके। दो साल की छात्रवृत्ति छात्रों को शिक्षा में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त, टाटा ट्रस्ट्स स्टूडेंट्स बिएनेल नेशनल अवार्ड भी शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्र कलाकारों को उनकी क्षमता को और विकसित करने के लिए मान्यता देना और समर्थन देना है।

Lady Meherbai D Tata Education Trust: लेडी मेहरबाई डी टाटा एजुकेशन ट्रस्ट

लेडी मेहरबाई डी. टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्नातक करने वाली भारतीय महिला स्नातकों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed