रैंप की ये खास मॉडल्स जो बनी रोल मॉडल
- किसी मॉडल ने दांत नहीं
- बिना टांगों के लॉन्जरी मॉडल
- 84 साल की मॉडल
- विटिल्गो मॉडल के क्या कहने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनी ने कहा कि स्कूल में सब मुझे चितकबरी गाय और जेबरा कहकर चिढ़ाते थे। स्कूल से मिलते इन्हीं तानों के चलते उसने हाई स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ दी। उसने कई बार आत्महत्या करने की भी सोची लेकिन परिजनों ने उसका हौंसला बनाए रखा।
कनाडा में 1994 में जन्मी विनी इस समय अमेरिकाज नेक्स्ट सुपरमॉडल्स की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। विनी को चार साल की उम्र से ही विटिल्गो बीमारी शुरू हो गई थी।
ट्रांसजेंडर म़ॉजल
आइनस राउ ने कई लोगों को दिखाया है कि दुनिया को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। मर्द के रूप में जन्मी राउ दुनिया की जानी मानी ट्रांसजेंडर वीमेन सुपरमॉडल हैं। राउ ने जब सेक्स चेंज कराया तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो एक सुपरमॉडल के रूप में पहचानी जाएंगी लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें हाथों हाथ लिया।
सेक्स चेंज कराने के कुछ साल तो उन्हें समाज की तीखी नजरों का सामना करना पड़ा लेकिन एक बार सफलता का स्वाद चखा तो फिर राउ को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी।
86 साल की मॉडल
भारत में 86 साल की उम्र में लोग या तो बिस्तर पकड़ लेते हैं या भजन कीर्तन में दिल लगाते हैं। लेकिन डेफेन सेल्फी इस उम्र में भी दुनिया की नंबर वन मॉडल हैं।
दादी नानी की उम्र वाली डेफेन अभी भी रैंप पर इठला कर चलती हैं और जवान लड़कों के साथ मैगजीन के लिए पोज देती हैं। उनकी उम्र उनके जज्बों पर हावी नहीं है। डेफेन पिछले 70 सालों से मॉडलिंग कर रही है और उनका कहना है कि वो मरते दम तक मॉडलिंग करना चाहती है।
डेफेन अपनी सफलता और जवां रहने का श्रेय भी अपने समाज को देती है जिसने खुले दिल से उन्हें मौके दिए और सफल होने पर सराहा भी।
बिना टांगों वाली मॉ़डल
आप कल्पना करेंगे कि कोई मॉडल बिना टांगों के ही इंडस्ट्री में सफल हो जाए। कानया सेसर इसका जीता जागता उदाहरण है। कानया आज सफल लॉन्जरी मॉडल है लेकिन आपको शायद ही पता हो कि बिना टांगों के पैदा होने के चलते कानया के माता पिता उसे एक बौद्ध मंदिर की सीढ़ियों बाहर छोड़ गए थे। तब कानया महज सात दिन की थी।
बेहसारा नवजात बच्ची को एक दंपति ने गोद लिया और पांच साल की होने पर उसे लेकर अमेरिका चले गए।
आज कानया एक सफल लॉन्जरी मॉडल है। वो जमकर पैसे कमाती है और उसका खूब नाम है। कानया कहती है कि सेक्सी दिखने के लिए मुझे टांगों की जरूरत नहीं।
बिना दांत और बालों वाली मॉडल
क्या आप बिना दांत और बालों वाली मॉडल की कल्पना कर सकते हैं? मेलीन गेडोस कल्पना नहीं है बल्कि ऐसी ही मॉडल हैं।
मेलीन जन्म लेते समय ही दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी एक्टोडरमल डायसप्लासिया से पीड़ित थी। इस बीमारी में बच्चे के दांत और बाल नहीं उगते।
मेलीन कहती है कि हो सकता है दांत और बाल लगाकर कि मैं दूसरों को अच्छी लगती लेकिन इससे मुझे अच्छा नहीं लगता। मैंने जो किया वो अपने लिए किया और इसका मुझे कोई अफसोस नहीं रहेगा।
कमेंट
कमेंट X