राजस्थान: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की फीस में 40 फीसदी कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। सूबे की सरकार ने राज्य बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों के नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की फीस में 40 फीसदी कटौती की है। जबकि, सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों को 9 से 12 तक के छात्रों की ट्यूशन फीस में 30 प्रतिशत कटौती करने का आदेश दिया है।
सूबे के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में 28 अक्तूबर को एक आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि सीबीएसई द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की गई है, जिसके कारण ट्यूशन फीस में भी 30 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह राजस्थान बोर्ड ने सिलेबस में 40 प्रतिशत की कमी की है, जिसकी वजह से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों का शुल्क भी 40 प्रतिशत कम होगा।
इसे भी पढ़ें-खुशखबर! इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नौ पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई 1300 से ज्यादा सीटें
2 नवंबर से स्कूलों को खोलने का सुझाव
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकार को 2 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने पर सुझाव दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को एसओपी दिशा- निर्देशों के साथ एक रिपोर्ट भी सौंपी है। सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल दो नवंबर से खोले जा सकते हैं। जबकि, पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
बता दें कि कई राज्य 15 अक्तूबर से ही नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल चुके हैं। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल बंद हैं और केंद्र सरकार ने हाल ही में अनलॉक 5.0 के तहत 15 अक्तूबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने पर मंजूरी दी है। हालांकि, स्कूलों को खोलने को लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है।
कमेंट
कमेंट X