खुशखबर! इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के नौ पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई 1300 से ज्यादा सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ((IP University) के नौ पाठ्यक्रमों के लिए 1300 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की घोषणा हुई हैं। ये सीटें इसी सत्र 2020-21 से बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है। सीटें बढ़ाने की यह घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की है।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इसी साल से इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में 1330 सीटें बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनीवर्सिटी में 9 पाठ्यक्रमों में 1330 नई सीटें बढ़ाई हैं। ये सीटें इसी सत्र से बढ़ाई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-IIM CAT 2020: परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
बी.टेक कोर्स में बढ़ाई गई सबसे ज्यादा सीटें
सिसोदिया ने कहा कि इन 1330 सीटों में से सबसे अधिक बी.टेक पाठ्यक्रम में बढ़ाई गई हैं। जो कि 630 हैं। उन्होंने कहा कि इन अतिरिक्त सीटों को बढ़ाने के पीछे की मंशा यही है कि इस कठिन साल में छात्रों को नए अवसर मिल सकें। इन सीटों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में बढ़ाया जाएगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी।
इन पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई सीटें
बी.वीओसी- 20 सीटें
बीबीए- 120 सीटें
बी.कॉम- 220 सीटें
बी.ए इकोमिक्स-120 सीटें
बीसीए-90 सीटें
एमबीए-60 सीटें
एम एस सी योगा-15 सीटें
एम.वाओसी- 55 सीटें
कमेंट
कमेंट X