फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan PTET Admit Card 2022 Released at ptetraj2022.com check here sarkari Exam

Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
सार

Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन अगले महीने 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर एक पाली में 11.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
Rajasthan PTET Admit Card 2022 Released at ptetraj2022.com check here sarkari Exam
PTET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan PTET Admit Card: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त हो पाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पीटीईटी, 2022 के लिए आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

Rajasthan PTET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन अगले महीने 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर एक पाली में 11.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक आयोजित होगी। बता दें कि राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च, 2022 से शुरू हुई थी और 15 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan PTET Admit Card: यहां मिलेगा प्रवेश
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, 4 वर्षीय बीए बीएड / बीएससी बी.एड इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को बारहवीं पास होना जरूरी होता है। 

यह भी पढ़ें- CLAT Result 2022: क्लैट 2022 का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
 

विज्ञापन

Rajasthan PTET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-: 
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीटीईटी 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed