फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT Result 2022 Declared at consortiumofnlus.ac.in know how to check it here sarkari result

CLAT Result 2022: क्लैट 2022 का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 25 Jun 2022 09:23 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 09:23 AM IST
सार

CLAT Result 2022: उम्मीदवार अपने CLAT लॉगिन से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CLAT Result 2022 Declared at consortiumofnlus.ac.in know how to check it here sarkari result
क्लैट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम चेक करने का लिंक छात्रों के लिए अब ऑनलाइन पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल CLAT की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबासाइट  consortiumofnlus.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको परिणा म को चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

रिजल्ट का नोटिस जारी
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने क्लैट के परिणाम का नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि 24 जून, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में, CNLU की कार्यकारी समिति ने UG और PG कार्यक्रमों के परिणाम को मंजूरी दी और इसके विचार और अनुमोदन के लिए कंसोर्टियम के शासी निकाय को इसकी सिफारिश की। CNLU के शासी निकाय ने सर्वसम्मति से दोनों परिणामों को मंजूरी दी और कंसोर्टियम की वेबसाइट पर प्रकाशन के लिए सिफारिश की। उम्मीदवार अपने CLAT लॉगिन से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से CLAT 2022 का आयोजन 19 जून, 2022 को ऑफलाइन मोड में किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित 131 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि परीक्षा के लिए 60,895 उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और कुल 56472 ने इसमें हिस्सा लिया था। अमर उजाला की ओर से सभी सफळल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड करें-:

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed