Rajasthan NEET UG 2023: तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 10 सितंबर को आएगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
Rajasthan NEET UG 2023: राजस्थान नीट यूजी के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार आज हर हाल में पंजीकरण करके फीस का भुगतान कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan NEET UG 2023: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि आज है। जो उम्मीदवार राज्य के मेडिकल और डेंटल मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - rajugneet2023.com पर आवेदन करना होगा। याद रहे कि पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है।
तीसरे राउंड के लिए आज पंजीकरण का आखिरी मौका
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, राजस्थान नीट यूजी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 10 सितंबर, यानी कल अपलोड की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर को किया जाएगा। नीट स्कोर और रैंक के आधार पर, राज्य परामर्श समिति सीट आवंटन परिणाम 12 सितंबर को घोषित करेगी।
राजस्थान नीट यूजी 2023 पंजीकरण कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट - rajugneet2023.com पर जाएं।
- "Rajasthan MBBS, BDS registration 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- पासवर्ड जनरेट करने के लिए वैध ईमेल आईडी दर्ज करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- क्रम प्राथमिकताओं में विकल्प भरें.
- भुगतान करें और आवेदन को चेक करें.
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए आवदेन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। 10 सितंबर को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 सितंबर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगी। ज्वॉइनिंग के लिए उम्मीदवारों के पास 12 सितंबर से 21 सितंबर तक का समय होगा।
कमेंट
कमेंट X