{"_id":"5e16eb7e8ebc3e87f34d8dff","slug":"rajasthan-jodhpur-bhadla-village-three-girls-passed-class-10-exam-first-time-rsos-2019-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के इस गांव में पहली बार 10वीं पास हुईं बेटियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राजस्थान के इस गांव में पहली बार 10वीं पास हुईं बेटियां
Thu, 09 Jan 2020 02:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI - Artificial Intelligence), रोबोटिक्स (Robotics) में नए-नए खोज हो रहे हैं। लोग चांद तक पहुंच गए हैं। लेकिन अब भी कई जगहें ऐसी है्ं जहां लोग आधारभूत शिक्षा तक से वंचित हैं। राजस्थान का एक ऐसा गांव है जहां अब तक के इतिहास में पहली बार बेटियों ने 10वीं पास की है। ये खबर आते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
ये गांव राजस्थान में जोधपुर के पास है। इस गांव का नाम है - भड़ला। ध्यान देने वाली बात ये है कि यहां एक भी स्कूल नहीं है। एक स्कूल था, लेकिन उसे भी यहां की बस्ती में एक भी नामांकन न होने के कारण करीब पांच साल पहले बंद कर दिया गया। हालांकि स्कूल न होना भी यहां की छात्राओं के पढ़ने के जज्बे को हरा नहीं पाया। यहां तीन लड़कियों ने एक साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इन तीन छात्राओं के नाम हैं - अमीरो, बंची और हीरा बानो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : JNU जाकर विवादों में घिरीं दीपिका पादुकोण, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये अभिनेत्री
विज्ञापन
इन तीनों छात्राओं ने राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड (RSOS - Rajasthan State Open Board) 2019 की परीक्षा दी थी जिसका आयोजन अक्तूबर व नवंबर 2019 में किया गया था। स्कूल नहीं था तो इन छात्राओं ने गांव के एकग लर्निंग सेंटर से पढ़ाई पूरी की। इस लर्निंग सेंटर को दिसंबर 2017 में एक स्थानीय संस्था द्वारा खोला गया था। आज हर रोज इस सेंटर में गांव के 70 से 80 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।
जैसे ही गांववालों को लड़कियों के 10वीं पास करने की खबर मिली, पूरी बस्ती लर्निंग सेंटर के पास इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने थालियां बजाकर इन तीनों छात्राओं के लिए अपनी खुशी का इजहार किया। महौल ऐसा था जैसे कोई उत्सव मनाया जा रहा हो। वैसे मौका इससे कुछ कम भी नहीं था।
ये भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षा के कई केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित, जानें क्या है इसका मतलब
कमेंट
कमेंट X