बोर्ड परीक्षा के कई केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित, जानें क्या है इसका मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी 2020 से देशभर में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए देश के सभी शहरों में हजारों परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। राजस्थान में कुल 5,674 केंद्र बनाए गए हैं जहां राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Rajasthan Board Class 10 and 12 board exam 2020) आयोजित की जाएंगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद राज्यभर के 92 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बताया गया है। इनमें से 62 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 30 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें : DU Admission 2020: जानें कब से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, इस बड़े बदलाव की तैयारी
क्या है परीक्षा के संवेदनशील होने का मतलब
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों को संवेदनशील बताने का मतलब वहां गड़बड़ियों की आशंका से है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों का निर्धारण इस आधार पर किया जाता है कि वहां विद्यार्थियों द्वारा नकल करने की संभावना कितनी ज्यादा होती है। नकल के लिए विद्यार्थी कितने तिकड़म लगाते हैं।
इन केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए राज्य के सभी 92 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया गया है। क्योंकि यहां पेपर लीक के मामले पहले भी आ चुके हैं, विभाग ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि इसे लेकर चौकस रहें। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने पुलिस थानों से दूर स्थित परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड्स तैनात करने के लिए भी कहा है।
ये भी पढ़ें : RBSE 2020: राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेटशीट में हुआ बदलाव, देखें नया टाइमटेबल
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मार्च व अप्रैल 2020 में आयोजित होने वाली हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 12 से 24 मार्च 2020 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से 3 अप्रैल 2020 तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के लिए 20,56,552 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
कमेंट
कमेंट X