{"_id":"5e0afbbe8ebc3e87f54a3988","slug":"pstet-new-admit-card-2018-2019-download-direct-link-for-punjab-stet-5-january-2020-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"TET: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
TET: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
Wed, 01 Jan 2020 08:04 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (State Level Teachers Eligibility Test) के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB - Punjab School Education Board) ने नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा पांच जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (Punjab State Teachers Eligibility Test - PSTET 2018-19) का आयोजन पहले 22 दिसंबर 2019 को किया जाना था। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। पुरानी तारीख में परीक्षा आयोजित करने के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके थे। लेकिन अब नई तारीख के लिए फिर से नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : UPTET 2019 परीक्षा की नई तारीख तय, 16 लाख अभ्यर्थियों को राहत
विज्ञापन
सभी उम्मीदवारों के लिए ये एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सरकार से मान्यता प्राप्त पहचान पत्र भी लेकर जाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें : Assam TET 2019: परिणाम घोषित, सिर्फ नौ फीसदी अभ्यर्थी सफल
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल 2018 के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक में पढ़ाने के लिए नियुक्ति की अहर्ता प्राप्त हो जाएगी। हालांकि ये परीक्षा पास कर लेने भर से नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी। लेकिन रिक्तियां आने पर आप उस पद के लिए आवेदन करने और नौकरी पाने के योग्य हो जाएंगे।
पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
PSTET 2018 2019 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X