फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSTET 2018 2019 Exam on 22 december 2019 postponed to new date 5 january 2020, admit card update

PSTET 2018-19: परीक्षा स्थगित, अब ये है नई तारीख

Wed, 18 Dec 2019 11:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 18 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
PSTET 2018 2019 Exam on 22 december 2019 postponed to new date 5 january 2020, admit card update
पीएसटीईटी - फोटो : PSTET

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET - Punjab State Teachers Eligibility Test) स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजन होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की नई तारीख भी जारी की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ये फैसला लिया गया है। इस संबंध में एक सूचना भी जारी की गई है। इसके अनुसार, पीएसटीईटी 2018 की परीक्षा का आयोजन पहले 22 दिसंबर 2019 को होना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणओं से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब ये परीक्षा 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPTET: परीक्षा में काम आएंगे ये 40 सवाल, एक बार जरूर पढ़ लें
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, और एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से विजिट करते रहें। आधिकारिक वेबसाइट की लिंक आपको इस खबर में आगे दी जा रही है।


ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को पंजाब के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2019 से शुरू की गई थी। अधिसूचना 2 नवंबर 2019 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2019 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया और आवेदन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2019 की गई थी।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह, कोई था नरभक्षी, कोई चीखें सुन-सुनकर खाता था खाना

गौरतलब है कि ये परीक्षा पीएसटीईटी वर्ष 2018 के लिए आयोजित की जा रही है। हालांकि इसका आयोजन 2019 में किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी की गारंटी नहीं होगी। लेकिन वे पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अहर्ता प्राप्त कर लेंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वे भर्तियों के लिए आवेदन कर मेरिट के आधार पर नियुक्ति पा सकते हैं।

पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed