{"_id":"5ede3ee16584b0592916241b","slug":"patna-university-exam-2020-pu-to-conduct-pending-examination-in-july-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में आयोजित होंगी पटना विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाएं ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जुलाई में आयोजित होंगी पटना विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाएं
Mon, 08 Jun 2020 07:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होंगी। परीक्षाएं अगले महीने यूजीसी के गाइडलाइन के हिसाब से आयोजित कराई जाएंगी। लंबित परीक्षाओं की डेट शीट जल्द ही विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पटना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट patnauniversity.ac.in है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही पटना विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
अब ये लंबित परीक्षाएं जुलाई में आयोजित कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय पहले ही स्नातक पाठ्यक्रमों के एक पेपर को छोड़कर पार्ट 3 के पेपर आयोजित करा चुका है। पटना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो आरके मंडल का कहना है कि शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू होते ही स्नातक परीक्षा के तीसरे भाग की परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
अन्य परीक्षाएं स्नातक परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएंगी। वहीं, विश्वविद्यालय 20 जून को पटना विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा।
कमेंट
कमेंट X