{"_id":"5edde4df79714932350f290c","slug":"cgbse-board-results-2020-chhattisgarh-board-to-declare-class-10th-12th-result-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
Mon, 08 Jun 2020 01:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CGBSE 10th- 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है और रिजल्ट की घोषणा की तैयारियों में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड जून के दूसरे और तीसरे हफ्ते में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर देगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड का कहना था कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य खत्म हो गया है और पुनर्मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते हफ्ते या अगले हफ्ते बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। बोर्ड अब तक हुई परीक्षाओं के ही नतीजे घोषित करेगा और स्थगित परीक्षाओं को आयोजित नहीं किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई परीक्षाओं के नंबर इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों का इंटर्नल असेसमेंट में जिस तरह का प्रदर्शन होगा उनको वैसे ही नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मार्च में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बाद में परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल भी जारी किया गया था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से उसको भी स्थगित कर दिया गया था। जब रिजल्ट जारी होगा विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X