फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Olympic sports competitions will start from 20th in JNU, one thousand students will participate in 24 sports

JNU: जेएनयू में 20 से होगा ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, 24 खेलों में एक हजार छात्र लेंगे हिस्सा

Sat, 18 Jan 2025 08:28 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 08:28 AM IST
सार

JNU: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से तीन दिवसीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्र 24 विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन
Olympic sports competitions will start from 20th in JNU, one thousand students will participate in 24 sports
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

JNU: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से तीन दिवसीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होने जा रहा है। 22 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन एबीवीपी व खेलों भारत के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

कई खेलों का होगा आयोजन

इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्र 24 विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लेंगे। इसमें इंडोर खेल जैसे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कई प्रकार के बाहरी खेल जैसे  वॉलीबॉल, बास्केटबॉल शामिल हैं। इसके साथ ही छात्र खो-खो एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त रिले रेस एवं टग ऑफ वॉर जैसे सामूहिक खेलों का भी आयोजन भी होगा।

  • बैडमिंटन
  • टेबल टेनिस
  • शतरंज
  • वॉलीबॉल
  • बास्केटबॉल
  • खो-खो 
  • कबड्डी
  • रिले रेस 
  • टग ऑफ वॉर
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी

जेएनयू ओलंपिक का मुख्य आकर्षण दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए व्हीलचेयर रेस, शतरंज, मैराथन विद एस्कॉर्ट जैसे खेल आयोजित होंगे। ओलंपिक प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए जाएंगे। एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कान्त दूबे ने कहा कि पहली बार जेएनयू में इस स्तर पर एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

एबीवीपी जेएनयू इकाई की मंत्री शिखा स्वराज ने कहा जेएनयू अकादमिक क्षेत्र में पहले से ही विख्यात है। लेकिन अब हमें अपने छात्रों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर खेलों को हर विश्वविद्यालय तक ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed