फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OFFS Bihar 11th Admission: Bihar Board Class 11 Admission Process Begins; Apply Till May 3

OFFS Bihar 11th Admission: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू; तीन मई तक कर सकते हैं अप्लाई

Thu, 24 Apr 2025 11:00 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 24 Apr 2025 11:00 AM IST
सार

Bihar 11th Admission Application: बिहार बोर्ड के नतीजों के घोषित होने के बाद अब 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र बिहार के किसी भी इंटर स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
OFFS Bihar 11th Admission: Bihar Board Class 11 Admission Process Begins; Apply Till May 3
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

OFFS Bihar 11th Admission: बिहार बोर्ड ने सत्र 2025-27 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र बिहार के किसी भी इंटर स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 24 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तारीख 3 मई 2025 है। आवेदन केवल बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से ही किया जा सकता है। 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी

सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। इस साल इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क बढ़ा दिया गया है। पहले यह 300 रुपये था, जिसे अब 350 रुपये कर दिया गया है। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्रों को स्कूल या कॉलेज आवंटन उनके 10वीं के अंकों, आरक्षण श्रेणी और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। जिन छात्रों का नाम इन लिस्टों में नहीं आएगा, वे स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए OFSS वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। यह मौका उन सभी छात्रों के लिए अहम है जो बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने के बाद अब इंटर में नामांकन लेना चाहते हैं।

इतने कालेजों के लिए कर सकते हैं आवेदन

OFSS पोर्टल की मदद से छात्र एक बार में 10 से 20 स्कूल या कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं.  इससे उन्हें ज्यादा विकल्प मिलते हैं और बेहतर संस्थान चुनने का मौका भी. 

OFSS Bihar 11th Admission 2025 in Hindi: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाएं।
  • होमपेज में आपको “11वीं एडमिशन 2025” लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को 350 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed