फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA UGC NET result declared know how to check online at ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Result 2023 Out: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक कटऑफ

Tue, 25 Jul 2023 06:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2023 (UGC NET) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
NTA UGC NET result declared know how to check online at ugcnet.nta.nic.in
UGC NET Result 2023 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET Result 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2023 (UGC NET) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट स्कोर की मदद से, उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर के रूप में भर्ती किया जाएगा या वे भारत भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 13 से 17 जून तक और दूसरा 19 से 22 जून, 2023 तक हुआ था। यूजीसी नेट जून परीक्षा देश भर के 181 शहरों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

छह लाख से अधिक परीक्षार्थी

इस बार कुल 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2023 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 06 जुलाई, 2023 को जारी की। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2023 तक थी। एनटीए ने यूजीसी नेट 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। 

UGC NET Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  • जून 2023 स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पिन दर्ज करें

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • यूजीसी नेट जून परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें
     

सहायक प्रोफेसर के लिए कटऑफ
  • अनारक्षित: 170
  • ईडब्ल्यूएस: 154
  • ओबीसी (एनसीएल): 152
  • एससी: 142
  • एसटी: 136

 

जेआरएफ के लिए कटऑफ

  • अनारक्षित: 188

  • ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल): 178

  • एससी: 162

  • एसटी: 154

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed