{"_id":"5e327d718ebc3e4b0f77b4b2","slug":"nta-cmat-gpat-response-sheet-and-question-paper-check-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA CMAT GPAT 2020: प्रश्न पत्र और रेस्पॉन्स शीट जारी, यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA CMAT GPAT 2020: प्रश्न पत्र और रेस्पॉन्स शीट जारी, यहां देखें
Thu, 30 Jan 2020 01:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2020 के प्रश्न पत्र और अभ्यर्थियों की रेस्पॉन्स शीट जारी कर दिए हैं। ये दोनों चीजें एनटीए सीमैट व जीपैट की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी की गई हैं।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रेस्पॉन्स शीट व प्रश्न पत्र देख सकते हैं। इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। रेस्पॉन्स शीट व प्रश्न पत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ल लिंक इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट्स के लिंक्स भी आपको आगे मिल जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अभ्यर्थियों को उनके कैंडिडेट लॉग-इन की जरूरत होगी। अभ्यर्थी 2 फरवरी 2020 तक रेस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : IGNOU: एमबीए, बीएड दाखिले के लिए कब से होंगे आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
बता दें कि एनटीए ने दोनों परीक्षाओं का आयोजन 28 जनवरी 2020 को किया था। परीक्षाएं कंप्यूटर मोड (CBT) पर ली गई थीं। जीपैट 2020 के लिए 50,747 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि सीमैट 2020 के लिए 74,486 ने पंजीकरण कराया था। इन परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा 7 फरवरी 2020 को की जाएगी।
इन परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर-की को चुनौति देने का मौका भी दिया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों को इस आंसर-की में कोई दिक्कत या गलती लगती है, वो उसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न एक हजार रुपये शुल्क भरना होगा। आपत्ति सही पाई जाने पर शुल्क वापस कर दिए जाएंगे। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम निकाले जाएंगे।
CMAT 2020 Response Sheet and Question Paper के लिए यहां क्लिक करें।
GPAT 2020 Response Sheet and Question Paper के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X