फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CMAT GPAT response sheet and question paper check direct link

NTA CMAT GPAT 2020: प्रश्न पत्र और रेस्पॉन्स शीट जारी, यहां देखें

Thu, 30 Jan 2020 01:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 30 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
NTA CMAT GPAT response sheet and question paper check direct link
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2020 के प्रश्न पत्र और अभ्यर्थियों की रेस्पॉन्स शीट जारी कर दिए हैं। ये दोनों चीजें एनटीए सीमैट व जीपैट की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी की गई हैं। 

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रेस्पॉन्स शीट व प्रश्न पत्र देख सकते हैं। इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। रेस्पॉन्स शीट व प्रश्न पत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ल लिंक इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट्स के लिंक्स भी आपको आगे मिल जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को उनके कैंडिडेट लॉग-इन की जरूरत होगी। अभ्यर्थी 2 फरवरी 2020 तक रेस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : IGNOU: एमबीए, बीएड दाखिले के लिए कब से होंगे आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल


बता दें कि एनटीए ने दोनों परीक्षाओं का आयोजन 28 जनवरी 2020 को किया था। परीक्षाएं कंप्यूटर मोड (CBT) पर ली गई थीं। जीपैट 2020 के लिए 50,747 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि सीमैट 2020 के लिए 74,486 ने पंजीकरण कराया था। इन परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा 7 फरवरी 2020 को की जाएगी। 

इन परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर-की को चुनौति देने का मौका भी दिया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों को इस आंसर-की में कोई दिक्कत या गलती लगती है, वो उसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न एक हजार रुपये शुल्क भरना होगा। आपत्ति सही पाई जाने पर शुल्क वापस कर दिए जाएंगे। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम निकाले जाएंगे।

CMAT 2020 Response Sheet and Question Paper के लिए यहां क्लिक करें।
GPAT 2020 Response Sheet and Question Paper के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed