Vaayu Cultural Fest: मुंबई के एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव वायु का आयोजन, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका
इस साल वायु महोत्सव में कुल 53 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के साथ कई वर्कशॉप, हस्तियों के साथ में लाइव सेशन और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय (नरसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) में सांस्कृतिक महोत्सव वायु का आयोजन 10 से 13 फरवरी, 2022 तक किया जा रहा है। यह महोत्सव देश में सबसे तेजी से बढ़ रहे बड़े कार्यक्रम में से एक है। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाना है। इस महोत्सव का आयोजन कई नामी कंपनियों के साथ मिलकर किया जा रहा है और प्रतिभागियों के पास इसमें कई उपहार और नकद पुरस्कार जीतने का मौका है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला भी मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है।
53 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस साल वायु महोत्सव में कुल 53 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के साथ कई वर्कशॉप, हस्तियों के साथ में लाइव सेशन और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ और सपन वर्मा भी शामिल हो रहे हैं। वायु महोत्सव में युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय के साहित्य कला विभाग की ओर से Writeous नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मैनेजमेंट इवेंट्स डिपार्टमेंट की ओर से मॉक स्टॉक एक्सचेंज के लिए एक ट्रेडिंग इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है।
कैप्चर एक्स (CaptureX) का आयोजन
फोटोग्राफी में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से कैप्चर एक्स कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें युवाओं को अपने फोटोग्राफी की कला दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा नवाचार (इनोवेशन) विभाग की ओर से 'द एक्टिविस्ट' नामक फंडरेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं की मदद के लिए आवाज उठाना है। वहीं, प्रोशोज डिपार्टमेंट की ओर से एक प्रोमोशनल इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्थ समथान और खुशाली कुमार अपने गाने धोखा को प्रोमोट करेंगे।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
वायु महोत्सव में एक्सटर्नल डिपार्टमेंट की ओर से 'ट्रेस चिक' नाम का कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं को ब्लॉग लिखने और फैशन ट्रेंड पर अपने विचार रखने का मौका दिया जाएगा। प्रतिभागियों को इसके माध्यम से पिंकविला में पेड इंटर्नशिप का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का और वाउचर, जर्सी, प्रोटीन पाउडर और भी कई अन्य पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। इस खेल के विजेताओं को 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X