फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nirmala Sitharaman lays foundation for Assam’s first tech, vocational university at Gohpur

Assam: असम को मिला पहला टेक्निकल और वोकेशनल विश्वविद्यालय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखी नींव

Sat, 08 Nov 2025 01:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 01:21 PM IST
सार

Assam: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गोहपुर में 415 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले "शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय" की नींव रखी। यह राज्य का पहला तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा केंद्रित विश्वविद्यालय होगा, जिसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman lays foundation for Assam’s first tech, vocational university at Gohpur
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

Assam: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को असम के पहले तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा पर केंद्रित विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय का नाम “शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय (Swahid Kanaklata Barua State University)” रखा गया है।

विज्ञापन

415 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक विश्वविद्यालय

यह विश्वविद्यालय बिस्वनाथ जिले के गोहपुर के भोलागुड़ी क्षेत्र में लगभग 415 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। इसका कुल क्षेत्रफल 241 एकड़ होगा, जिसमें करीब 7 लाख वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र शामिल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2,000 छात्रों की क्षमता, आधुनिक सुविधाओं से लैस

विश्वविद्यालय में 2,000 छात्रों के लिए शैक्षणिक भवन, 1,620 छात्रों के लिए हॉस्टल, आवासीय क्वार्टर, गेस्ट हाउस और स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। यह संस्थान आधुनिक शिक्षा और अनुसंधान के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी तक के कोर्स

विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, ड्रोन और नेविगेशन टेक्नोलॉजी, क्वांटम कंप्यूटिंग, ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्मार्ट सिटीज और स्मार्ट एनवायरनमेंट्स जैसे अत्याधुनिक विषयों पर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

वित्त मंत्री का दो दिवसीय असम दौरा

निर्मला सीतारमण शुक्रवार से असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा कि यह विश्वविद्यालय असम के युवाओं को रोजगारमुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed