{"_id":"61e5ae7f991768602c166df0","slug":"neet-ug-counselling-2021-national-medical-commission-determined-the-time-duration-for-neet-ug-counselling-2021-know-important-dates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग की समय-सीमा निर्धारित, जानिए किस तारीख पर होगी कौन सी प्रक्रिया?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग की समय-सीमा निर्धारित, जानिए किस तारीख पर होगी कौन सी प्रक्रिया?
Mon, 17 Jan 2022 11:32 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:32 PM IST
सार
NEET UG Counselling 2021: एनएमसी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अखिल भारतीय सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग की शुरुआत 19 जनवरी, 2022 से लेकर 28 जनवरी, 2022 तक होनी है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग के शेड्यूल को जारी कर दिया है। वहीं, कई राज्यों ने अपने कोटा की सीटों पर काउंसलिंग की शुरुआत कर दी है। इस सिलसिले में नेशनल मेडिकल कमीशन ने एमसीसी के साथ राज्य कोटा की सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग को पूरा करने के समय-सीमा निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसलिंग
एनएमसी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अखिल भारतीय सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग की शुरुआत 19 जनवरी, 2022 से लेकर 28 जनवरी, 2022 तक होनी है। छात्रों को अलॉट की गई सीटों पर ज्वाइनिंग 4 फरवरी तक लेनी होगी। यह काउंसलिंग एमसीसी की ओर से आयोजित की जाएगी। राज्य कोटा की सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग 27 जनवरी, 2022 से लेकर 31 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। यहां छात्रों को अलॉट की गई सीट पर ज्वाइनिंग 7 फरवरी, 2022 तक लेनी होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग
निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक एमसीसी की ओर से अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया 9 फरवरी, 2022 से लेकर 18 फरवरी, 2022 तक पूरी करनी होगी। सीट ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 26 तक चलेगी। राज्य कोटा की सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 15 फरवरी, 2022 से लेकर 18 फरवरी, 2022 तक चलेगी। सीट ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 24 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
मॉपअप राउंड
एमसीसी की ओर से दो राउंड की काउंसलिंग के बाद मॉपअप राउंड का आयोजन 2 मार्च, 2022 से लेकर 11 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। सीट ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। वहीं, राज्य कोटा की सीटों पर यह राउंड 7 मार्च, 2022 से लेकर 10 मार्च, 2022 तक होगा। सीट ज्वाइनिंग की प्रक्रिया 15 मार्च, 2022 तक चलेगी।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड
एनएमसी की ओर से आखिर में रिक्त बची अखिल भारतीय सीटों के लिए 21 और 22 मार्च, 2022 को स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को 26 मार्च तक सीट ज्वाइनिंग करनी होगी। वहीं, राज्य कोटा की सीटों पर काउंसलिंग 16 मार्च, 2022 को आयोजित होगी। छात्रों को 20 मार्च, 2022 तक सीट ज्वाइन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X