NEET UG 2025: नीट यूजी राउंड-3 के सीट आवंटन में हो रही देरी, अब 11 अक्तूबर को होगा प्रकाशित; पढ़ें ताजा अपडेट
NEET UG 2025: नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम अब 11 अक्तूबर को जारी होगा। एमससी ने नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी हैं, जिस कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। नए शेड्यूल के अनुसार रिपोर्टिंग 13 से 21 अक्तूबर तक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025 Round 3 Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 का रिजल्ट जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह परिणाम 8 अक्तूबर 2025 को घोषित होना था, लेकिन अब इसे 11 अक्तूबर 2025 को जारी किया जाएगा। एमससी ने बताया कि इस देरी का कारण ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के अंतर्गत नई MBBS सीटों का जोड़ा जाना है, जिन्हें 8 अक्तूबर तक सीट मैट्रिक्स में शामिल किया गया।
नई सीटों का विवरण
नोटिस के अनुसार, इन नई सीटों को जोड़ने से मेडिकल प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे। हाल में शामिल की गई सीटों का वितरण इस प्रकार है -
डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन
- 43 सीटें Deemed/Paid Quota के तहत
- 7 सीटें Non-Resident Indian (NRI) Quota के तहत
इन अतिरिक्त सीटों के कारण एमसीसी ने राउंड 3 का शेड्यूल अपडेट किया है। एमसीसी ने कहा कि नई सीटों को शामिल करने और टाइमलाइन बढ़ाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य उम्मीदवार को समान अवसर मिले और कोई भी पात्र छात्र सीमित सीटों के कारण वंचित न रहे। नए MBBS सीटों की संख्या बढ़ने से कई अभ्यर्थियों को AIQ सीटों पर दाखिले का बेहतर मौका मिलेगा।
NEET UG Round 3 Revised Schedule: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल
| प्रक्रिया | नई तिथि |
|---|---|
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि | 9 अक्तूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (प्रोविजनल) | 11 अक्तूबर 2025 |
| इंस्टिट्यूट रिपोर्टिंग (Reporting at Allotted Institutes) | 13 से 21 अक्तूबर 2025 |
| स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन | 24 अक्तूबर 2025 से शुरू |
रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया
एमसीसी पहले प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को इसे देखकर किसी त्रुटि या आपत्ति के लिए ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। एमसीसी उन आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देखा जा सकेगा।
जिन उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट में सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित तिथि तक अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
NEET UG 2025: काउंसलिंग अब तक
अब तक दो राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड के बाद एमसीसी स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करेगा, जो 24 अक्तूबर 2025 से शुरू होगा। इस राउंड में बची हुई सीटों को योग्य उम्मीदवारों को अलॉट किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X