NEET UG 2023: नीट यूजी में आवेदन का विशेष मौका दोबारा नहीं मिलेगा, खुली एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
NEET UG 2023 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार, आठ अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार, आठ अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म में अपने विवरण में बदलाव neet.nta.nic पर कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म में संशोधन, त्रुटि सुधार या बदलाव करने के लिए आखिरी तारीख 10 अप्रैल, 2023 है और उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक संशोधन कर सकते है। करेक्शन विंडो के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त नीट यूजी 2023 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
NEET UG 2023: 10 अप्रैल तक कर सकेंगे त्रुटि सुधार
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि उम्मीदवारों को 10 अप्रैल, 2023 को रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा किसी भी विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा या तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
NEET UG 2023: संशोधन और बदलाव के लिए देना होगा शुल्क
चूंकि यह उम्मीदवारों के लिए किसी भी कठिनाई से बचने के लिए एक बार की सुविधा है, इसलिए उम्मीदवारों को बहुत सावधानी से सुधार करने के लिए सूचित किया जाता है कि क्योंकि कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। लिंग, श्रेणी, या पीडब्ल्यूडी में परिवर्तन के मामले में, यदि शुल्क राशि पर प्रभाव पड़ता है, तो उम्मीदवार से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा और ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होगा।
NEET UG 2023: सात मई को होगी देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सात मई, 2023 को दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक देश-विदेश के 330 शहरों में NEET UG 2023 आयोजित की जा रही है। नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। नीट यूजी 2023 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
NEET UG 2023 आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक पर क्लिक करें। -
आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ साइन इन करें। -
अपने नीट यूजी 2023 आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और सबमिट करें।
कमेंट
कमेंट X