फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Exam 2021 Postponed Amid Surge of Covid 19 Cases in India NBE NEET Exam

नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड : नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित, 18 अप्रैल को होने थे पेपर

Thu, 15 Apr 2021 09:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:25 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वयं ट्वीट करके इस परीक्षा के स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
NEET PG Exam 2021 Postponed Amid Surge of Covid 19 Cases in India NBE NEET Exam
नीट पीजी 2021 - फोटो : NBE

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 को स्थगित कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वयं ट्वीट करके इस परीक्षा के स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


डॉ हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा, कोविड-19 मामलों में उछाल के मद्देनजर, भारत सरकार ने NEET-PG 2021 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो पहले 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। हमारे युवा मेडिकल छात्रों की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन

इस परीक्षा का आयोजन एनबीई यानी नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित किया जाना था। नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है। 

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कराने के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा स्नातकों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया था। अभ्यर्थियों द्वारा ट्विटर पर ‘हैशटैग पोस्टपोन नीट पीजी’ का अभियान चलाया जा रहा था। ऐसे में कईं अभ्यर्थियों ने परीक्षा को स्थगित कराने के लिए शीर्ष अदालत में एक जनहित याचिका भी दाखिल की थी। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करने वाली थी। 

इससे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई), की ओर से नीट पीजी परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए थे। इसके साथ ही परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। जिन परीक्षार्थियों ने नीट पीजी-2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, अब परीक्षा को टाल दिया गया है। ऐसे में नई तिथि जारी होने के बाद संशोधित प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed