फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 application window closes soon; here’s registration link, read more details

NEET PG 2024: नीट पीजी के लिए जल्द ही बंद हो जाएगी आवेदन विंडो, तुरंत करें पंजीकरण; ये रहा लिंक

Fri, 03 May 2024 03:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 03 May 2024 03:32 PM IST
सार

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज जल्द ही नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
NEET PG 2024 application window closes soon; here’s registration link, read more details
NEET PG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- (nbe.edu.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई, 2024 रात 11.55 तक निर्धारित है। 

विज्ञापन


पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन संपादन/सुधार विंडो 10 से 16 मई तक खुली रहेगी। परीक्षा 23 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 15 जुलाई 2024 तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नीट भारत के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश/पात्रता परीक्षा है।भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के अनुसार, एमएस/एमडी/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अन्य प्रवेश परीक्षा मान्य नहीं होगी। जो लोग परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल होंगे उन्हें 350 से अधिक मेडिकल कॉलेजों (सरकारी और निजी दोनों) में प्रवेश दिया जाएगा। भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय और कॉलेज नीट पीजी स्कोर के आधार पर पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (nbe.edu.in.) पर जाएं।
  • NEET PG 2024 सेक्शन में जाएं और एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें। 
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed