फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCHM JEE 2024 admit card released, link here exams.nta.ac.in/NCHM, how to download

NCHM JEE 2024: होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी; यहां से करें डाउनलोड

Wed, 01 May 2024 04:22 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 01 May 2024 04:22 PM IST
सार

NCHM JEE 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
NCHM JEE 2024 admit card released, link here exams.nta.ac.in/NCHM, how to download
NCHM JEE 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

NCHM JEE 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (exams.nta.ac.in/NCHM.) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए उन्हें वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे अपने क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड लाना होगा। 

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए 11 मई 2024 को एनसीएचएम जेईई परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग से संबद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में बीएससी हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश लेना चाहते हैं।  

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta पर एक ई-मेल भेज सकते हैं।"

महत्वपूर्ण निर्देश
  • पात्रता शर्तों की पूर्ति के अधीन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अनंतिम रूप से जारी किया जाता है।
  • अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि को नहीं बदलना चाहिए।
  • हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने का मतलब पात्रता की स्वीकृति नहीं होगा जिसकी प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में आगे जांच की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति अच्छी स्थिति में सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध "एनसीएचएम एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आगे की आवश्यरकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed