फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT Textbook Update Now seventh grade students read full story Ghaznavi ruins including Nalanda destroyer

NCERT Textbook Update: अब सातवीं के छात्र पढ़ेंगे गजनवी की तबाही की पूरी कहानी, नालंदा विध्वंस भी शामिल

Mon, 08 Dec 2025 05:00 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Mon, 08 Dec 2025 05:00 PM IST
सार

NCERT Class 7 Textbook: NCERT ने सातवीं कक्षा की सोशल साइंस टेक्स्टबुक में नए बदलाव किए हैं। इसमें महमूद गजनवी के हमलों और उसके प्रभाव को डिटेल में शामिल किया है। जानिए नई सिलेबस के किताबों में और क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे? 

विज्ञापन
NCERT Textbook Update Now seventh grade students read  full story Ghaznavi ruins including Nalanda destroyer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 7 सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक में एतिहासिक बदलाव किए है। इस बार 2026-27 के नए सिलेबस की बुक्स में महमूब गजनवी के भारत पर हमलों को विस्तार से जोड़ा गया है। पिछली किताबों में इस विषय पर केवल छोटा सा पैराग्राफ था।

विज्ञापन


नई किताब में इस चैप्टर का नाम The Ghaznavi Invasions है। इसमें विद्यार्थियों को छह पेज का पूरा सेक्शन मिलेगा, जिसमें गजनवी के भारतीय उपमहाद्वीप पर 17 हमलों की लिस्ट दी गई है। इसमें मथुरा और कन्नोज के मंदिरों को तोड़ने, गुजरात के सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और शिवलिंग हटाने का समझाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: UP Sainik School: 28 दिसंबर की यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


बुक में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कब हुआ? किसने किया? ये सब बताया गया है। इसी के साथ छात्रों के लिए कुछ सवाल में शामिल किए हैं। जैसे मंदिर के पुनर्निर्माण का पूरा खर्चा सार्वजनिक दाने से क्यों उठाया गय 

नई बुक में क्या पढ़ेंगे छात्र?

नई बुक में विद्यार्थी पढ़ेंगे कि गजनवी के हमलों के दौरान हजारों आम भारतीयों का नरसंहार हुआ था। इन्होंने कैदियों को गुलाम बनाया और कैसे बच्चों को मध्य एशिया के गुलाम बाजारों में बेच दिया। अल-उतबी और अल-बिरूनी जैसे ऐतिहासिक स्रोतों का हवाला देते हुए गजनवी को शक्तिशाली, लेकिन क्रूर और बेरहम कमांडर के रूप में वर्णित किया। जिन्होंने हिंदू, बौद्ध, जैन और प्रतिद्वंद्वी इस्लामी पंथों को निशाना बनाया था।  

बॉक्स में सावधानी संदेश भी

गजनवी सेक्शन से पहले एक बॉक्स में सावधानी का संदेश दिया गया है। जिसमें कहा गया कि ऐतिहासिक विवरण अक्सर युद्धों और संघर्षों काे अधिक स्थान देते हैं। जबकि शांति और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कम।

गौरी और खिलजी पर भी नया कंटेंट

अन्य अध्याय Turning Tides: 11th and 12th Centuries में मुहम्मद गौरी, कुतुब-उद-दीन एबक और बख्तियार खिलजी के अभियानों का वर्णन है। 

ये भी पढ़े: SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025: सीएचएसएल टियर-1 की उत्तर कुंजी का इंतजार, जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

नालंदा और विक्रमशिला के विध्वंस का विस्तार

इस बार किताब में नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों के विध्वंस का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। जो पुराने संस्करण में अनुपस्थित था। किताब में लिखा है कि बड़े पैमाने पर भिक्षुओं की हत्या की गई। पुस्तकालय महीनों तक जलते रहें और इसे भारत में बौद्ध धर्म के पतन की बड़ी वजह मानी गई। अरब आक्रमण और सिंध पर सेक्शन भी जोड़ा गया है। 

वहीं, 6वीं से 10वीं सदी वाले अध्याय में हूणों और अरबों के हमलों पर नए सेक्शन शामिल हुए हैं। मुहम्मद बिन कासिम के सिंध अभियान को 13वीं सदी के फारसी स्रोम के आधार पर धार्मिक कर्तव्य के रूप में दर्शाया गया है। काफिर जैसे एतिहासिक शब्दों के संदर्भ को समझाया गया है।

इंटीग्रेटेड टेक्स्टबुक का नया मॉडल

नई शिक्षा नीति NEP 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक की किताबें बदली जा रही हैं। क्लास 7 के छात्र अब हिस्ट्री, सिविक्स और जियोग्राफी तीनों चैप्टर्स के लिए अलग-अलग किताबों की जगह दो इंटीग्रेटेड सोशल साइंस टेक्स्टबुक का इस्तेमाल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed