फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Sainik School Admit Card 2026 released for Dec 28 exam; download hall ticket at upsainikschool.org

UP Sainik School: 28 दिसंबर की यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 08 Dec 2025 01:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 01:46 PM IST
सार

UP Sainik School Admit Card 2026: यूपी सैनिक स्कूल ने 2026-27 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।
 

विज्ञापन
UP Sainik School Admit Card 2026 released for Dec 28 exam; download hall ticket at upsainikschool.org
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UP Sainik School Admit Card 2026: यूपी सैनिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी, इसलिए छात्र-छात्राएं परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में होंगे ये विवरण

प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की अवधि और परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश दर्ज रहेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होते समय छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश पत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी चाहें तो दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर यह जानकारी अवश्य जांचें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा की अवधि


किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में कमी पाए जाने पर उम्मीदवार तुरंत स्कूल प्रशासन या आधिकारिक सहायता केंद्र से संपर्क कर सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।
 

विज्ञापन

UP Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं।
  • Entrance Test Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed