फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Exit Test Govt invokes NMC Act provision, extends time limit for holding NExT exam till Sep 2024

Medical Education: सरकार ने लागू किए एनएमसी एक्ट के प्रावधान, 2024 से NExT एग्जाम अनिवार्य

Thu, 29 Sep 2022 08:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

Medical Education National Exit Test: सरकार द्वारा एनएमसी अधिनियम के प्रावधानों को लागू करते हुए नए नियमों के अंतर्गत एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट अर्थात राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NExt) के आयोजन को स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
National Exit Test Govt invokes NMC Act provision, extends time limit for holding NExT exam till Sep 2024
National Exit Test (NExt) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NMC National Exit Test: मेडिकल एजुकेशन में बड़े बदलाव को मंजूरी देते हुए केंद्र सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के प्रावधानों को लागू कर दिया है। सरकार द्वारा एनएमसी अधिनियम के प्रावधानों को लागू करते हुए नए नियमों के अंतर्गत एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट अर्थात राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NExt) के आयोजन को स्वीकृति दी गई है। नेक्स्ट (NExt) परीक्षा सितंबर 2024 से आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्राथमिक तौर पर नेशनल मेडिकल कमीशन अधिनियम सितंबर 2020 में लागू किया गया था।

विज्ञापन

पहले बताया जा रहा था कि नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से नेक्स्ट एग्जाम को 2023 से ही लागू किया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। इस बीच, मार्च 2023 के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा की अधिसूचना जारी हो गई थी। इसी के आधार पर कयास लगाए जा रहे थे कि नेक्स्ट एग्जाम 2024 तक टल सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 23 सितंबर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम की धारा-59 को लागू करने वाली राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि नेक्स्ट परीक्षा आयोजित करने के लिए नियम अभी बाकी हैं। नियम तैयार किए जाने और परीक्षा प्रकोष्ठ का गठन आदि प्रक्रियाधीन है। एनएमसी अधिनियम के अनुसार, आयोग को अधिनियम लागू होने के तीन साल के भीतर चिकित्सा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के तौर पर एक सामान्य परीक्षा नेक्स्ट आयोजित करनी होगी।

नेक्स्ट (NExt) परीक्षा क्यों है जरूरी?

नेशनल एग्जिट टेस्ट अर्थात राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NExt) के लिए योग्यता स्वरूप एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। नेक्स्ट (NExt) में देश-विदेश से पढ़ाई पूरी करने वाले मेडिकल ग्रेजुएट शामिल होंगे। यह परीक्षा आधुनिक चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस लेने, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (मेडिकल पीजी कोर्सेज) में दाखिले के लिए योग्यता आधारित प्रवेश परीक्षा और भारत में अभ्यास करने के इच्छुक विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में काम करेगी। 

विज्ञापन

NExt Exam प्रत्येक मेडिकल छात्र के लिए समान होगा

अधिकारियों ने कहा कि नीट पीजी हर साल अप्रैल या मई के आसपास आयोजित किया जाता है और जैसा कि नेक्स्ट (NExt) को इसे बदलना है। परीक्षा आयोजित करने के लिए तौर-तरीकों पर काम करने और परीक्षा के पाठ्यक्रम, प्रकार और पैटर्न पर निर्णय लेने जैसी तैयारी और छात्रों को नई परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने की भी आवश्यकता है। अधिकारियों ने कहा कि नेक्स्ट परीक्षा प्रत्येक मेडिकल छात्र के लिए समान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed