MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी, 87 फीसदी रिजल्ट घोषित; देखें कटऑफ लिस्ट
MPPSC SET Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के पांच विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफर्मेशन साइंस शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयोग ने क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। प्रत्येक वर्ग का कटआफ भी दिया है। अब ये उम्मीदवार सहायक प्राध्यापक परीक्षा में आवेदन करने के लिए पात्र हो चुके हैं।
15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
आयोग ने 15 दिसंबर को प्रदेशभर में राज्य सेवा परीक्षा 2024 करवाई। 24 विषय में एक लाख 21 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 94 हजार उम्मीदवार उपस्थित हुए। महीनेभर के भीतर मूल्यांकन किया गया है।यहां देखें कटऑफ लिस्ट
| विषय | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | दिव्यांग |
|---|---|---|---|---|---|---|
| अंग्रेजी | 186 | 166 | 152 | 142 | 164 | 130 |
| भूगोल | 188 | 178 | 162 | 150 | 172 | 124 |
| गृह विज्ञान | 176 | 160 | 164 | 146 | 158 | 112 |
| विधि | 190 | 178 | 162 | 152 | 172 | 154 |
| लाइब्रेरी | 184 | 172 | 156 | 152 | 164 | 142 |
आयोग ने पांच विषयों का घोषित किए परिणाम
आयोग ने गुरुवार को पांच विषयों का परिणाम घोषित किया है। अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बाकी विषयों के रिजल्ट भी निकाले जाएंगे। ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि चयनित उम्मीदवार अब सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के लिए पात्र हो चुके है। आवेदन 26 मार्च तक किए जा सकते हैं।
महीनेभर के भीतर मूल्यांकन पूरा
आयोग ने 15 दिसंबर को प्रदेशभर में राज्य सेवा परीक्षा 2024 आयोजित की। इस परीक्षा में 24 विषयों के लिए एक लाख 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 94 हजार उम्मीदवार उपस्थित हुए।
परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में शेष विषयों के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X