{"_id":"68a1cfab624496a78c02bd43","slug":"mp-neet-ug-counselling-2025-round-1-seat-allotment-to-be-released-on-august-18-check-how-to-download-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड-1 का सीट आवंटन आज होगा जारी; देखें चेक करने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड-1 का सीट आवंटन आज होगा जारी; देखें चेक करने का तरीका
Mon, 18 Aug 2025 07:24 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:24 AM IST
सार
MP NEET UG 2025: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम आज यानी 18 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
MP NEET UG 2025
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
MP NEET UG Seat Allotment: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) आज यानी 18 अगस्त 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग की पहली राउंड सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इच्छुक और चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस काउंसलिंग के जरिए राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज के लिए सीटों का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन
सीट आवंटन प्रक्रिया
सीट आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट, काउंसलिंग में भरी गई प्राथमिकताओं, आरक्षण नीति और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। इसमें विभिन्न कोटा शामिल हैं जैसे कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ), सरकार कोटा, विकलांग उम्मीदवार (PWD), सैनिक कोटा, स्वतंत्रता सेनानी कोटा और सरकारी स्कूल कोटा।
विज्ञापन
Trending Videos
MP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटों का विवरण
एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के तहत, कुल 1862 सीटें ओपन कैटेगरी के लिए उपलब्ध हैं, जबकि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत 393 सीटें निर्धारित की गई हैं। मध्य प्रदेश में 85% स्टेट कोटा के अंतर्गत, प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में भी सीटों का आवंटन किया जाता है। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए उपलब्ध अंतिम सीटों का विवरण नीचे दिया गया है।| मेडिकल/डेंटल कॉलेज का नाम | कुल सीटें | ऑल इंडिया कोटा | GOI कोटा | शेष सीटें |
|---|---|---|---|---|
| गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल | 250 | 37 | 8 | 205 |
| गजराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर | 200 | 30 | 6 | 164 |
| महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर | 250 | 37 | 3 | 210 |
| नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर | 250 | 37 | 8 | 205 |
| श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा | 150 | 22 | 3 | 125 |
| बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर | 125 | 19 | 0 | 106 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, रतलाम | 180 | 27 | 0 | 153 |
| अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, विदिशा | 180 | 27 | 0 | 153 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, दतिया | 120 | 18 | 0 | 102 |
| नंदकुमार सिंह चौहान सरकारी मेडिकल कॉलेज, खंडवा | 120 | 18 | 0 | 102 |
| छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, छिंदवाड़ा | 100 | 15 | 0 | 85 |
| बिरसा मुंडा सरकारी मेडिकल कॉलेज, शहडोल | 100 | 15 | 0 | 85 |
| श्रीमंत रजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी | 100 | 15 | 0 | 85 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, सतना | 150 | 22 | 0 | 128 |
| सुंदरलाल पटवा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंदसौर | 100 | 15 | 0 | 85 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, सिवनी | 100 | 15 | 0 | 85 |
| वीरेंद्र कुमार सखलेचा, सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीमच | 100 | 15 | 0 | 85 |
| सरकारी डेंटल कॉलेज, इंदौर | 63 | 9 | 1 | 53 |
| कुल | 2638 | 393 | 29 | 2216 |
कैसे चेक कर सकेंगे सीट आवंटन रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Allotment List' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी सीट आवंटन सूची स्क्रीन पर देखें।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X