फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling 2023 Mop up round schedule out registration begins tomorrow

MP NEET UG Counselling 2023: डीएमई ने जारी किया मॉप-अप राउंड का कार्यक्रम, इस दिन से शुरू हो रहे पंजीकरण

Mon, 28 Aug 2023 06:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी के दूसरे राउंड के लिए मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण की शुरुआत कल से हो रही है। विस्तृत जानकारी खबर में नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2023 Mop up round schedule out registration begins tomorrow
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) ने मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी (MP NEET UG 2023) काउंसलिंग के एमओपी राउंड (Mop-Round) के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमओपी-अप राउंड के पंजीकरण कल, यानी 29 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि

मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। विभाग 5 सितंबर को पंजीकृत उम्मीदवारों और योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी करेगा। विकल्प भरने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार  10 सितंबर तक विकल्प भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 को आएगा मॉप-अप का रिजल्ट

मॉप-अप राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को आएगा और उम्मीदवारों को 14 से 20 सितंबर के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

मॉप-अप राउंड शेड्यूल

योग्य उम्मीदवारों द्वारा फ्रेश रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त से 4 सितंबर तक किए जा सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों की संशोधित राज्य योग्यता सूची एवं पात्र अभ्यर्थियों की सूची 5 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। चॉइस-फिलिंग और चॉइस-लॉकिंग (प्रतिभागी उम्मीदवारों के लिए नई चॉइस फिलिंग जरूरी है) के लिए 6 से 10 सितंबर रात 11:59 बजे तक का समय रहेगा। मॉप-अप राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित किए गए कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर, 2023 शाम 5 बजे तक का समय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed