फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Results 2022 check 10th 12th Toppers List here MPBSE

MP Board Results 2022: 10वीं में नैंसी और सुचेता ने 99.2%, 12वीं में प्रगति ने 98.8% के साथ किया टॉप, इशिता, खुशबू और हर्षिता संकाय में टॉपर

Fri, 29 Apr 2022 05:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 05:42 PM IST
सार

MP Board Results 2022 Toppers List : कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में क्रमश:  इशिता, प्रगति और खुशबू टॉपर बनीं हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MP Board Results 2022 check 10th 12th Toppers List here MPBSE
एमपी बोर्ड रिजल्ट टॉपर्स 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Board 10th, 12th Result Toppers List: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में क्रमश: इशिता, प्रगति और खुशबू टॉपर रही हैं। वहीं, 10वीं कक्षा नैंसी दुबे और सुचेता पांडेय ने संयुक्त तौर पर टॉप किया है। 

विज्ञापन


जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। संकाय के अनुसार, मेरिट सूची में जगह बनाने वाले मेधावियों की सूची यहां दी जा रही है।   

विज्ञापन

ये हैं कला संकाय के टॉपर्स

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय में इशिता दुबे ने 500 में से 480 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 479 अंकों के साथ रोशिता सिंह और अनुजा दीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सजल जैन ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 
 


 

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स लिस्ट 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 500 में से 480 अंकों के साथ संयुक्त तौर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 479 अंकों के साथ श्रुति उपाध्याय और कशिश बलेजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि नीलम थडानी ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 



 
विज्ञापन

विज्ञान संकाय के टॉपर्स की लिस्ट 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 500 में से 494 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 491 अंकों के साथ गुना के लक्षदीप धाकड़ दूसरे स्थान पर रहे हैं।जबकि 490 अंकों के साथ भिंड के आयुष तिवारी और रायसेन से वेदिका विश्वकर्मा ने संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। 



 

हाई स्कूल की मेरिट सूची में ये रहे टॉपर्स

वहीं, हाई स्कूल की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed