MH SET 2025: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
MH SET 2025: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च को समाप्त होगी। उम्मीदवार 13 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MH SET 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET 2025) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in. के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है।
24 फरवरी को शुरू होगा पंजीकरण
नोटिस के अनुसार, 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 13 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी।
500 रुपये होगा विलंब शुल्क
विलंब शुल्क के रूप में 500 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म को सही विवरण के साथ भरना चाहिए, इसे ऑनलाइन जमा करना चाहिए और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटेड कॉपी को सहेज कर रखना चाहिए।
हालांकि, जो उम्मीदवार पहले ही सेट परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुके हैं और किसी विशेष विषय में सेट के लिए योग्य हैं, वे उसी विषय की परीक्षा नहीं दे सकते हैं।
MH SET 2025 Exam Date: 15 जून को होगी परीक्षा
एमएच एसईटी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। एसपीपीयू 40वीं एसईटी परीक्षा मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार और पंजिम (गोवा) में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा।
| एमएच सेट इवेंट | परीक्षा शुल्क |
|---|---|
| ओपन श्रेणी के उम्मीदवार | फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क सहित 800 रुपये |
| ओबीसी, डीटी (ए) (वीजे)/एनटी (बी)/एनटी (सी)/एनटी (डी)/एसईबीसी/(नॉन क्रीमी लेयर के लिए)/ओपन (ईडब्ल्यूएस)/पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर/अनाथ श्रेणी के उम्मीदवार | फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क सहित 650 रुपये |
जो अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक या उससे पहले एसईटी परीक्षा शुल्क जमा करेंगे, उनका नाम अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई उम्मीदवारों की सूची में होगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम शुल्क भुगतान के बाद सूची से गायब हैं, वे ईमेल आईडी set-support@pun.unipune.ac.in पर अपने भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X