फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE Class 10 supplementary exams 2025 date sheet out at mbose.in; Exam from May 1 to 8

MBOSE: एक मई से होगी 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा; मेघालय बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम, यहां देखें डेटशीट

Wed, 16 Apr 2025 06:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 06:06 PM IST
सार

MBOSE 10th Supplementary Exam 2025: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा का आयोजन 1 मई, 2025 से किया जाना है। बोर्ड ने इन परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। संबंधित छात्र नीचे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
MBOSE Class 10 supplementary exams 2025 date sheet out at mbose.in; Exam from May 1 to 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MBOSE 10th Supplementary 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाएं 1 से 8 मई तक एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करेगा, जबकि व्यावसायिक विषयों की परीक्षा का समय सुबह 10 से 11 बजे तक होगा।

विज्ञापन

इन दिनों पर होगी परीक्षा

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. पर कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। छात्र वहां से डाउनलोड करके पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पूरक परीक्षाएं 1, 2, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 9:30 बजे खुल जाएंगे और प्रश्नपत्र 9:45 बजे वितरित किए जाएंगे। छात्रों को सुबह 9:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर करने वाली बातें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भारतीय भाषा विषय के तहत पूरक परीक्षा गारो, खासी, हिंदी, बंगाली, असमिया, नेपाली, उर्दू और मिजो के लिए आयोजित की जाएगी।

नोटिस में कहा गया है, "सौंदर्य और स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, आईटीईएस जैसे व्यावसायिक विषय कंप्यूटर विज्ञान, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के स्थान पर पेश किए जाते हैं।"

बोर्ड ने कहा, "कार्यक्रम के साथ मेल खाने वाली तारीखों पर राज्य/केंद्र सरकारों की ओर से किसी भी अप्रत्याशित आवश्यकता या महत्वपूर्ण घोषणाओं की स्थिति में, यदि आवश्यक समझा जाएगा तो परीक्षा कार्यक्रम का पुनर्निर्धारण किया जाएगा।"

मेघालय स्कूल बोर्ड ने 5 अप्रैल को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 31.30% रहा। एमबीओएसई एसएसएलसी 2025 परीक्षा के लिए कुल 64,396 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 63,682 उपस्थित हुए। कुल में से 36,570 छात्र छह विषयों में उत्तीर्ण हुए, जबकि 18,903 ने पांच विषयों में सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन

MBOSE 10th Supplementary Date Sheet 2025: यहां देखें पूरक परीक्षा का पूरा कार्यक्रम

जो छात्र पूरक परीक्षा देंगे, वे नीचे दी गई तालिका से समय सारणी देख सकते हैं।
 

तारीख विषय
1 मई, 2025 गणित, विशेष गणित
2 मई, 2025 विज्ञान और प्रौद्योगिकी
5 मई, 2025 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कम्प्यूटर विज्ञान, व्यावसायिक विषय
6 मई, 2025 अंग्रेजी
7 मई, 2025 भारतीय भाषाएं, अतिरिक्त अंग्रेजी
8 मई, 2025 सामाजिक विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed