{"_id":"609a3bf58ebc3e4d1212eb19","slug":"maharashtra-scholarship-test-2021-msce-again-postpones-class-5-and-8-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र स्कॉलरशिप टेस्ट 2021: 5वीं से लेकर 8वीं तक के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा फिर स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र स्कॉलरशिप टेस्ट 2021: 5वीं से लेकर 8वीं तक के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा फिर स्थगित
Tue, 11 May 2021 02:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 11 May 2021 02:12 PM IST
सार
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने फिर से महाराष्ट्र स्कॉलरशिप टेस्ट 2021 को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) ने फिर से महाराष्ट्र स्कॉलरशिप टेस्ट 2021 को स्थगित कर दिया है। पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए होने वाले इस स्कॉलरशिप टेस्ट को देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थगित किया गया है। यह परीक्षा 23 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई रिजल्ट 2021: स्कूलों के लिए 10वीं का रिजल्ट अपलोड लिंक एक्टिव, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
हालांकि, अभी परीक्षा की नई तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप परीक्षा की नई तिथि के बारे में जल्द ही अवगत कराया जाएगा। किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mscepuppss.in चेक करते रहे। इस परीक्षा के स्थगित होने को लेकर आधिकारिक अपडेट शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया। उन्होंने लिखा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 मई को सभी जिलों में एक ही दिन में होने वाली पूर्व-उच्च माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (5वीं कक्षा के लिए) और पूर्व-माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (आठवीं कक्षा के लिए) को स्थगित कर दिया गया है। छात्रों के हित को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले यह स्कॉलरशिप परीक्षा 25 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X