फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAH CET 2024 has extended deadline for reg of BTech, MTech, MBA, apply till 23 Oct

MAH CET 2024: बीटेक, एमटेक, एमबीए के पंजीकरण लिए सीईटी ने बढ़ाई समय सीमा, अब 23 अक्तूबर तक आवेदन का मौका

Thu, 03 Oct 2024 11:51 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

MAH CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने शैक्षणिक वर्ष 2023-25 के लिए गैर-कॉमन एडमिशन प्रोसेस के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MAH CET 2024 has extended deadline for reg of BTech, MTech, MBA, apply till 23 Oct
आवेदन की समय सीमा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MAH CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस) सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 23 अक्तूबर तक का समय है। तो, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्क) कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

स्नातक कार्यक्रमों में, उम्मीदवार बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के लिए 23 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2024 है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूचना के अनुसार, गैर-सीएपी सीटों के लिए पंजीकरण विंडो संबंधित अंतिम तिथियों को दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी। वहीं दस्तावेज सत्यापन और पुष्टिकरण प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक होगी। बता दें कि सीएपी के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में जाकर अपनी पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और पुष्टिकरण प्रक्रिया ई-जांच के जरिए पूरी करें।

पाठ्यक्रमों के लिए समय सीमा विस्तार
राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीएम) और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की समय सीमा भी बढ़ा दी है। उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए अपने संबंधित संस्थानों का दौरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed