{"_id":"66fe3804cfbe15facc0f46e9","slug":"mah-cet-2024-has-extended-deadline-for-reg-of-btech-mtech-mba-apply-till-23-oct-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MAH CET 2024: बीटेक, एमटेक, एमबीए के पंजीकरण लिए सीईटी ने बढ़ाई समय सीमा, अब 23 अक्तूबर तक आवेदन का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MAH CET 2024: बीटेक, एमटेक, एमबीए के पंजीकरण लिए सीईटी ने बढ़ाई समय सीमा, अब 23 अक्तूबर तक आवेदन का मौका
Thu, 03 Oct 2024 11:51 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:51 AM IST
सार
MAH CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने शैक्षणिक वर्ष 2023-25 के लिए गैर-कॉमन एडमिशन प्रोसेस के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की समय सीमा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
MAH CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस) सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 23 अक्तूबर तक का समय है। तो, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्क) कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
स्नातक कार्यक्रमों में, उम्मीदवार बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के लिए 23 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2024 है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, गैर-सीएपी सीटों के लिए पंजीकरण विंडो संबंधित अंतिम तिथियों को दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी। वहीं दस्तावेज सत्यापन और पुष्टिकरण प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक होगी। बता दें कि सीएपी के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में जाकर अपनी पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और पुष्टिकरण प्रक्रिया ई-जांच के जरिए पूरी करें।
पाठ्यक्रमों के लिए समय सीमा विस्तार
राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीएम) और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की समय सीमा भी बढ़ा दी है। उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए अपने संबंधित संस्थानों का दौरा करना होगा।

कमेंट
कमेंट X