मध्यप्रदेश : आरटीई कोटा की रिक्त सीटों पर ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए 29 से शुरू होगी दूसरी काउंसलिंग
RTE Act Quota Admission Madhya Pradesh : आर.टी.ई. यानी राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत पहले चरण की लॉटरी के बाद शेष रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटन किया जाना है। इसके लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि आर.टी.ई. के तहत पहले चरण की लॉटरी के बाद शेष रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटन किया जाना है। इसके लिए समय सारणी जारी की गयी है।रेण्डम पद्धति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा 10 नवंबर को स्कूल का आवंटन होगा।
— School Education Department, MP (@schooledump) October 26, 2021
धनराजू ने बताया कि पंजीकृत आवेदक 29 अक्तूबर से 07 नवंबर, 2021 तक दूसरे चरण की लॉटरी के लिए स्कूल की च्वॉइस अपडेट कर सकेंगे। स्कूल के आवंटन के बाद 10 नवंबर से 15 नवंबर, 2021 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश लेते समय ही संबंधित अशासकीय स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज की जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग में नया आवेदन करने का विकल्प नहीं होगा।
वहीं, जिन आवेदकों ने सत्र 2020-21 के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया है और सत्यापन में पात्र पाए गए हैं एवं इस सत्र में एडमिशन नहीं लिया है, केवल वही, आवेदक स्कूल की च्वॉइस परिवर्तित करते हुए आवेदन लॉक कर सकेंगे। कोविड-19 के कारण अथवा किसी अन्य परिस्थितियों के कारण यदि कोई स्कूल बंद हो गया है और उसमें प्रथम चरण में किसी का आवंटन हुआ है तो वह आवेदक भी अन्य स्कूल में दूसरे चरण के लिए चुनकर आवेदन लॉक कर सकेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X