KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका 1 और 3 का लॉटरी परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना नाम
KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बालवाटिका 1 और 3 में प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए हैं। अब जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का केवीएस स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विस्तार
KVS Admissions Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज 28 मार्च 2025 को बालवाटिका 1 और 3 के लिए एडमिशन की लॉटरी परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्र और उनके अभिभावक अब kvsangathan.nic.in पर जाकर अपने नाम की सूची देख सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने हाल ही में कक्षा 1 के लॉटरी परिणाम जारी कर दिए थे और अब 28 मार्च को बालवाटिका 1 और 3 की लॉटरी परिणामों की घोषणा की गई है।
एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून
यदि एडमिशन के लिए कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो संगठन 2 और 7 अप्रैल को दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी करेगा। ऐसे में छात्रों को अपनी स्थिति पर नजर रखनी चाहिए और यदि उनका नाम चयनित सूची में आता है, तो उन्हें निर्धारित दस्तावेज और प्रवेश शुल्क जमा करके एडमिशन को कन्फर्म करना होगा।
और भी पढ़ें:- KVS Lottery Results 2025: केंद्रीय विद्यालय कक्षा-1 का लॉटरी परिणाम घोषित, जानें कैसे करें लिस्ट चेक
केवीएस बालवाटिका 1 और 3 में एडमिशन की प्रक्रिया में शुल्क संरचना कक्षा 1 के समान है। इन कक्षाओं में नियमित रूप से सप्ताह में 5 दिन, प्रत्येक दिन 3 घंटे की अवधि के लिए कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। केवीएस बालवाटिका के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक है।
इस दिन से शुरू होंगे केवीएस बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन
केवीएस ने आगामी बाल वाटिका और कक्षा 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीख भी घोषित कर दी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल 2025 से होगी और यह 11 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक इस अवधि में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।
वेटिंग लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?
अगर आपके बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो आपको KVS की वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहना होगा। पहली सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
एडमिशन के लिए अगला कदम क्या होगा?
अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट में आ गया है, तो अब अगले कदम के रूप में आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित केन्द्रीय विद्यालय जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, KVS के दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
KVS Lottery List: कैसे चेक करें?
केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका 1 और 3 के लॉटरी रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले, अभिभावकों को अपने बच्चों के संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर "KVS Balvatika Admission List 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके सामने सभी कैटेगरी के परिणामों की लिस्ट खुलेगी। अपनी कैटेगरी के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पीडीएफ फाइल में रिजल्ट देख सकते हैं जिसमें आपके बच्चे का नाम, आवेदन संख्या, कैटेगरी आदि जानकारी दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X