फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVPY Admit Card 2021 IISc Bangalore Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana government Fellowship Programme KVPY 2021 Exam Date

KVPY Admit Card 2021: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के एडमिट कार्ड जारी, यहां जानिए डाउनलोड करने का तरीका

Fri, 24 Dec 2021 10:56 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana 2021 Exam Date किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत पात्रता परीक्षा 09 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। IISc बेंगलुरु ने KVPY परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
KVPY Admit Card 2021 IISc Bangalore Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana government Fellowship Programme KVPY 2021 Exam Date
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) परीक्षा 2021

विस्तार

KVPY 2021 Exam Date: IISc बेंगलुरु ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत पात्रता परीक्षा 09 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - kvpy.iisc.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) एक सरकार द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को बुनियादी विज्ञान पाठ्यक्रमों और अनुसंधान में करियर चुनने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEP 2020: स्कूलों में अगले साल से पढ़ाई जाएगी वैदिक गणित, सूबे के शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

विज्ञापन

KVPY Exam स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्ट के बाद साक्षात्कार का दौर

एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर छात्रों की स्क्रीनिंग के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को अंतिम दौर के लिए बुलाया जाता है जो कि साक्षात्कार है। पात्र छात्रों की जांच करने और देश भर में योग्यता परीक्षण आयोजित करने के लिए, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में विशेष समितियां गठित की गई हैं। फेलोशिप में जगह बनाने के लिए, एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाता है। चयनित केवीपीवाई फेलो को भारत में प्रतिष्ठित अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविरों के साथ प्री-पीएचडी स्तर तक निर्बाध तौर पर प्रासंगिक अनुदान और फेलोशिप भी प्रदान की जाती है। 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2021: एनआईएच, सेंट्रल बैंक, यूकेपीएससी और जीपीएससी समेत यहां निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन प्रक्रिया

KVPY Exam Admit Card 2021 कैसे करें डाउनलोड

  • चरण 1: विद्यार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
  • चरण 3: यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • चरण 4: लॉगिन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed