{"_id":"602787c18ebc3ee9434b1e5f","slug":"know-when-universities-and-colleges-are-opening-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कब से खुल रहे हैं उत्तर प्रदेश में कॉलेज और विश्वविद्यालय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जानिए, कब से खुल रहे हैं उत्तर प्रदेश में कॉलेज और विश्वविद्यालय
Sat, 13 Feb 2021 01:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कॉलेज और विश्वविद्यालय खुलने वाले हैं। सूबे में 15 फरवरी से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोला जाएगा। राज्य सरकार ने आगामी सोमवार से कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोला जाएगा। सभी छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, 24 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करना होगा। छात्रों को छह फुट की दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्कैनिंग होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: फरवरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने से पहले परिसर की साफ-सफाई और सैनिटाइज का काम होगा। सूबे में 23 नवंबर 2020 से ही कुछ प्रतिबंधों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों को खोल दिया गया था, लेकिन अब 15 फरवरी से कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले की तरह सामान्य रूप से कार्य करेंगे और इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को पहले से ही खोल दिया गया है। छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी 10 फरवरी से खोल दिया गया है। पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 1 मार्च से खोला जाएगा।
कमेंट
कमेंट X