फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021: Admit card released for February exam

जेईई मेन 2021: फरवरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Sat, 13 Feb 2021 06:48 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021: Admit card released for February exam
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 की फरवरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को एनटीए वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। किसी भी छात्र को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


एनटीए ने 23 से 26 फरवरी क चलने वाली परीक्षा के लिए 331 परीक्षा केंद्र बनाए, 21.75 लाख छात्रों ने किया है रजिस्ट्रेशन
कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए  331 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुछ परीक्षा केंद्र विदेश में भी बने हैं। परीक्षा 21.75 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 
विज्ञापन

एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को जेईई मेन 2021 में चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने का मौका मिल रहा है। इसके तहत फरवरी सत्र की प्रवेश परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए वेबसाइट jeemain@nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 छात्रों पर एक जैमर और 150 पैरामीटर से फुलप्रूफ 
हाईटेक मुन्नाभाई से परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए एनटीए 40 हजार जैमर व आठ हजार से अधिक सीसीटीवी का प्रयोग कर रही है। परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर होगा। इसके अलावा केंद्र में परीक्षा शुरू करने से पहले सिक्योरिटी और इंटरनेट थ्रेट भी जांचा जाएगा।

उधर, एनटीए मुख्यालय में सर्वर रूम, निगरानी रूम, पर्यवेक्षक रूम आदि का निरीक्षण करेंगे। एनटीए 150 पैरामीटर पर आधारित परीक्षा में देश के विभिन्न सेंटर में प्रश्न पत्र भेजने में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित तो है पर ऑनलाइन नहीं। प्रश्न पत्र सेंटर में पहुंचने के बाद किस परीक्षार्थी के लॉगइन से लेकर प्रश्न कितनी बार खोला गया की जानकारी होगी। 

कमरे में शिक्षक नहीं घूमेंगे 
सामाजिक दूरी के चलते परीक्षा केंद्र में परीक्षा नियंत्रक स्टॉफ कमरे के अंदर छात्रों के बीच नहीं घूमेंगे। वे दूर बैठकर छात्रों की निगरानी करेंगें। पचास फीसदी कर्मी ही क्लासरूम के अंदर होंगे। बाकी अन्य सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से छात्रों पर नजर रखेंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा नियंत्रक या डयूटी में तैनात शिक्षक की किसी प्रकार की मदद चाहता होगा तो सामाजिक दूरी के साथ हैंड सेनेटाइज करने के बाद ही वह छात्र तक पहुंच सकेंगे।  

महत्वपूर्ण बिंदू :  

  • मुंह पर मॉस्क और हाथों में दस्ताने पहनने होंगे। 
  • पारदर्शी पीने के पानी की बोतल ला सकेंगे। 
  • 50 एमएल का निजी हैंड सेनेटाइजर लाने की अनुमति होगी। बोतल पारदर्शी होनी चाहिए। 
  • नकल रोकने के लिए मेटल डिटेक्टर से छात्रों की जांच होगी। इसलिए वे किसी भी प्रकार की धातू आदि से बने प्रोडेक्ट को अपने साथ न लाएं। मेटल डिटेक्टर दूर से जांच करेगा, इस दौरान छात्र के सीधे संपर्क में कोई नहीं होगा। 
  • परीक्षा से संबंधित दस्स्तावेज एडमिट कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र आदि। 
  • शौचायल जाने से पहले उन्हें अनुमति लेनी जरूरी होगी। 
  • परीक्षा केंद्र ी दीवारों, टेबल-कुर्सी, कंप्यूटर, पंखों को परीक्षा शुरू होने से पहले भी सेनेटाइज किया जाएगा। कॉरिडोर में रूम नंबर बड़े अक्षरों में लिखे होंगे, ताकि छात्र को तलाशने में परेशानी न हो। 
  • परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ, वाई-फाई की जांच होगी। इसके बाद एनटीए जैमर का प्रयोग करेगा। 
  • एक कमरे में 12 छात्र होंगे। एक छात्र के बीच दो कंप्यूटर खाली रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed