फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know these important updates related to teacher recruitment-safalta

UPTET 2021: परीक्षा के तुरंत बाद रिजल्ट जारी करने की है तैयारी, जान लीजिए शिक्षक भर्ती से जुड़ी ये जरूरी अपडेट

Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
सार

UPTET 2021 अब 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन पहले 28 नवंबर को होना था लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।
 

विज्ञापन
know these important updates related to teacher recruitment-safalta
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होना था लेकिन पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET 2021 के आयोजन में पहले ही काफी विलंब हो चुका है इसलिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को पुनःआयोजित करने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज
विज्ञापन

की सहायता ले सकते हैं।

परीक्षा के बाद जल्द ही जारी किया जाएगा रिजल्ट :

UPBEB ने इस परीक्षा की तारीखों के घोषणा के साथ ही इसके रिजल्ट जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 23 जनवरी को इस परीक्षा को आयोजित करने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। आंसर की पर अभ्यर्थी 1फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे और इसके बाद 25 फरवरी को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है अपडेट :

UPTET 2021में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसमें देरी की वजह से कहीं वो राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती में शामिल होने से वंचित ना रह जाएं। गौरतलब है कि राज्य में 50 हजार से भी अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होनी है और इस भर्ती में UPTET 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं हुई है इसलिए अभ्यर्थियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही इस भर्ती के लिए अगर राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है,तो इसमें काफी विलंब होना तय माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed