फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala state increase MBBS fees in pvt medical college by 10 percent from academic year 2019-20

इस राज्य में सत्र 2019-20 से 10% बढ़ जाएगी MBBS की फीस, आदेश जारी

Sun, 07 Jul 2019 02:48 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 07 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kerala state increase MBBS fees in pvt medical college by 10 percent from academic year 2019-20
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय संस्थानों के साथ-साथ देश के लगभग सभी राज्यों में भी वहां के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस बीच एक राज्य में निजी मेडिकल कॉलेजों ने इस शैक्षणिक सत्र (2019-20) से एमबीबीएस की फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। यह राज्य है केरल। केरल के निजी मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र से 10 फीसदी फीस बढ़ जाएगी। इस संबंध में फीस रेगुलेटरी कमेटी फॉर मेडिकल एजुकेशन ने आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अब केरल के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस करीब 7.20 लाख प्रति वर्ष हो जाएगी। पहले यह फीस करीब 5.85 लाख प्रति वर्ष थी। पिछले साल केरल के निजी कॉलेजों में स्टूडेंट्स से 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.54 लाख रुपए प्रति वर्ष की फीस ली गई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, केरल में फीस रेगुलेटरी कमेटी फॉर मेडिकल एजुकेशन के चेयरमैन जस्टिस आर राजेंद्र बाबू ने कहा है कि उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र से 10 फीसदी ट्यूशन फीस बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये हैं। सरकार द्वारा इसकी सूचना भी जारी कर दी जाएगी। अगर स्टूडेंट्स से  निर्धारित सीमा से ज्यादा फीस ली जाती है तो वह कैपिटेशन फीस के रूप में ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि निजी मेडिकल कॉलेज इस फैसले से खुश नहीं हैं। वे इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं। दरअसल, कॉलेजों ने 11 से 20 फीसदी के बीच फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन मंजूरी सिर्फ 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी की दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed