{"_id":"60af8612e3ff345c1c78cd6c","slug":"kerala-schools-to-resume-online-classes-from-june-1-says-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: 1 जून से शुरू होंगी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल: 1 जून से शुरू होंगी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Thu, 27 May 2021 05:40 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 27 May 2021 05:40 PM IST
सार
- केरल सरकार ने गुरुवार को राज्य के स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने गुरुवार को राज्य के स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की है। सरकार ने सभी स्कूलों से 1 जून से ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए कहा है। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन 1 जून से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 1 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू होने वाली कक्षाएं इस बार बेहद महत्वपूर्ण और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: झारखंड में 8 लाख 9वीं और 11वीं के छात्र बिना परीक्षा पास
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि विद्यार्थियों की फिजिकल कक्षाओं का संचालन संभव हो सके। उन्होंने साफ कहा कि पिछले शैक्षणिक वर्ष की तरह ही इस बार भी कक्षाएं डिजिटल ही होंगी। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन कक्षाओं में खामिया होती हैं, तो उनको सुधारने की कोशिश की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले साल ऐसे विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का प्रबंध किया गया था, जिनके पास नहीं थे या फिर जो उनको नहीं खरीद सकते थे। इस बार भी ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ऐसे वंचित विद्यार्थियों के उपकरणों को सही कराया जाएगा और इसमें शिक्षक विद्यार्थियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार बीएड सीईटी 2021: परीक्षा स्थगित, आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ी
सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बच्चों का वार्षिक स्वागत समारोह होगा। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X