फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar B.E.d CET 2021 postponed revised schedule here

बिहार बीएड सीईटी 2021: परीक्षा स्थगित, आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ी

Thu, 27 May 2021 03:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 May 2021 03:23 PM IST
सार

  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने  सीईटी बीएड 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar B.E.d CET 2021 postponed revised schedule here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने  सीईटी बीएड 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते यह निर्णय लिया गया है। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित करने के साथ ही एग्जाम के लिए आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की संशोधित तिथि 5 जून है। एप्लीकेशन फीस जमा करने की संशोधित तिथि अब 5 जून रखी गई है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क भरे 5 जून तक सीईटी बीएड 2021 का फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: मई सत्र के लिए एटीएमए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें
विज्ञापन


अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://bihar-cetbed-lnmu.in/ के जरिए सीईटी बीएड 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश 5 जून तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाता है, तो वह विलंब शुल्क भरकर 6 जून से लेकर 8 जून तक बीएड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने के लिए दो दिन की छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संपादन की संशोधित तिथि और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 9 और 10 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पहल : अब हिंदी समेत आठ भाषाओं में कर सकेंगे इंजीनियरिंग, एआईसीटीई ने दी स्वीकृति


इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। बिहार बीएड 2021 परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed